prayagraj news : न्यायविद हनुमान मंदिर के लिए पीडीए की ओर से तैयार कराया जा रहा चबूतरा।
- फोटो : prayagraj
अधिवक्ताओं की ओर से मंदिर हटाए जाने का विरोध शनिवार से ही चल रहा है। अधिवक्ताओं ने मंदिर शिफ्ट किए जाने के लिए पीडीए की ओर से बनाया जा रहा चबूतरा तोड़ दिया था। उस पर मूर्ति शिफ्ट करने की कोशिश की गई तो तीखा विरोध किया गया था। विरोध को देखते हुए पीडीए अफसर चले गए थे। लेकिन, रात में काम लगवाकर चबूतरे को दुबारा और बड़ा बना दिया गया।
इस पर आक्रोशित अधिवक्ता और आसपास के लोग रविवार सुबह से ही मंदिर के पास एकत्र हो गए। देर शाम होते होते उनकी संख्या अच्छी खासी हो गई। मौके पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र भी पहुंच गए। कोषाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, डॉ प्रभु नारायण श्रीवास्तव, जेपी सिंह, डीके कश्यप, अखिलेश शर्मा, पूर्व पदाधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्र व अन्य अधिवक्ता भी पहुंचे।
इसके बाद पखवारे भर के लिए मंदिर परिसर में कीर्तन करने का संकल्प लिया गया। फिर माइक और दरी लगाकर वकील कीर्तन करने बैठ गए। कीर्तन करने वालों में सीनियर अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी, विजय शंकर मिश्रा, अखिलेश शर्मा, प्रेमनारायण राय, हेमंत कुमार राय, धीरज कुमार यादव, शिवशंकर त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
prayagraj news : न्यायविद हनुमान मंदिर के लिए पीडीए की ओर से तैयार कराया गया चबूतरा।
- फोटो : prayagraj