फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विवि एवं कॉलेजों में दाखिले

विज्ञापन
Admission to Allahabad University and Colleges - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
सीएमपी में आज एलएलएम, एलएलबी में प्रवेश
विज्ञापन

0 इविवि समेत सभी संघटक कॉलेजों में परास्नातक में भी होंगे दाखिले
प्रयागराज, 29 जुलाई। सीएमपी डिग्री कॉलेज में मंगलवार को एलएलबी एवं एलएलएम में प्रवेश लिए जाएंगे। इसके लिए कॉलेज ने कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक कॉलेजों में भी 30 जुलाई को परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी रहेगी।
सीएमपी में एलएलएम में प्रवेश के लिए 172 या अधिक अंक पाने वाले अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों एवं एसटी, दिव्यांग, कर्मचारी कोटा, स्पोटर्स कोटा के सभी अभ्यर्थियों और एलएलबी में प्रवेश के लिए 167 या अधिक अंक पाने वाले अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 जुलाई को सुबह 10 बजे कॉलेज के विधि विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन

00
बीकॉम की बढ़ी सीटों पर प्रवेश 30, 31 को
- आर्यकन्या डिग्री कॉलेज में बीकॉम की बढ़ी सीटों के सापेक्ष प्रवेश के लिए 30 एवं 31 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक फॉर्म मिलेगा। एक अगस्त को मेरिट के अनुसार प्रवेश होगा। बीए में सभी विषय और एमए राजनीतिशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्रद्घ, अर्थशास्त्र, संगीत, अंग्रेजी, हिंदी एवं संस्कृत में सीटें उपलब्ध हैं। छात्राएं प्रवेश के लिए सुबह 11 बजे कॉलेज में संपर्क करें।
00
सीएमपी में आज बीए, बीएसी, बीकॉम में प्रवेश
- सीएमपी डिग्री कॉलेज में 30 जुलाई को बीए में अनारक्षित वर्ग में 103 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस में 26 या अधिक अंक पाने वाले, एससी एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों, बीएससी जीव विज्ञान में ईडब्ल्यूएस वर्ग में 24 या अधिक अंक और बीकॉम में एससी वर्ग में 81 या अधिक अंक पाने वालों का दाखिला होगा।
00
जेटी में बीए प्रवेश आज और कल
- जगत तारन (जेटी) गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए में 30 जुलाई को ईडब्ल्यूएस वर्ग में 70 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 40 या अधिक अंक और 31 जुलाई को सभी श्रेणी में 80 या अधिक अंक एवं ओबीसी वर्ग में 70 या अधिाक अंक पाने वाली छात्राओं का दाखिला होगा। इसके अलावा 30 एवं 31 जुलाई को एमए अर्थशास्त्र, संस्कृत, भूगोल, हिंदी में भी सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के प्रवेश लिए जाएंगे।
00
केपी ट्रेनिंग कॉलेज में दिव्यांग अभ्यर्थी की काउंसलिंग आज
- केपी टेनिंग कॉलेज में दिव्यांग कोटे से प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मेडिकल बोर्ड के समक्ष परीक्षण के लिए उपस्थित हो चुके हैं, उनकी काउंसलिंग 30 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सभी वांछित अभिलेखों के साथ उपस्थित होना है।
00
बीएड प्रवेश के लिए आज आखिरी मौका
- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीएड में कला एवं विज्ञानवर्ग में अनुसूचित जनजाति की महिला अभ्यर्थी, जिनके नाम प्रवेश सूची में है, उन्हें 30 जुलाई को बीएड संकाय में संपर्क कर प्रवेश लेना है। इसके बाद प्रवेश पर विचार नहीं किया जाएगा। वहीं, कॉलेज की प्राचार्य के अनुसार बीएड सत्र 2019-21 की प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू होने जा रही हैं।
00000
परास्नातक प्रवेश
-------------
इविवि
- 31 जुलाई को एमपीए/एमए (गायन, सितार, तबला), 31 जुलाई को एग्रीकल्चर बॉटनी, 30 जुलाई को भूगोल, 30 जुलाई को सांख्यिकी, नौ अगस्त को एमपीएड में प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण, 30 जुलाई को हिंदी, 30 जुलाई को मध्यकालीन इतिहास में प्रवेश लिए जाएंगे।
0
सीएमपी डिग्री कॉलेज
- 30 जुलाई को भौतिक शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, एमकॉम, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, भूगोल, शिक्षाशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, प्राचीन इतिहास, उर्दू विषय में दाखिले होंगे।
0
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज
- 30 जुलाई को प्राचीन इतिहास, रक्षा अध्ययन, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, भूगोल, हिंदी, मध्यकालीन इतिहास, पेंटिंग, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, उर्दू, एकॉम, गणित, भौतिक विज्ञान में प्रवेश होंगे।
0
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
- 30 जुलाई को प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, रक्षा अध्ययन, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिंदी, मनोविज्ञान में प्रवेश लिए जाएंगे।
000000000
कैंपस
-----
- इविवि के संगीत एवं प्रदर्शन कला विभाग में बीए और बीपीए भाग एक, दो, तीन सत्र 2019 गायन, तबला, सितार का परीक्षाफल घोषित हो गया है। छात्र-छात्राएं शुल्क जमा करें। कक्षाएं एक अगस्त से शुरू होंगी।
विज्ञापन

- केपी ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड सत्र 2019 के प्रथम सेमेस्टर के चयनित अभ्यर्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम एक अगस्त को सुबह 11 बजे महाविद्यालय के सभा भवन में होगा।
- जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए एवं बीकॉम प्रथम वर्ष की कक्षाएं एक अगस्त से प्रारंभ होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें