इविवि में बीएससी मैथ्स और बायो में प्रवेश पांच को
इविवि में पांच दिसंबर को बीएससी मैथ्स और बीएससी बायोलॉजी में प्रवेश लिए जाएंगे। बीएससी मैथ्स में प्रवेश के लिए ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 155 या अधिक अंक और बीएससी बायो में एसटी वर्ग में 58 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है। इसके साथ ही शनिवार को बीएससी मैथ्स में अनारक्षित श्रेणी के 41 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए।
एडीसी में स्नातक प्रवेश छह से
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में स्नातक प्रवेश की प्रक्रिया छह दिसंबर से शुरू होगी। बीकॉम में प्रवेश के लिए सभी वर्ग 160 या अधिक अंक पाने वाले छात्रों, बीएसी में 160 या अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं, बीएसी में 160 या अधिक अंक पाने वाले छात्रों को कीडगंज परिसर और बीकॉम में प्रवेश के लिए सभी वर्ग 165 या अधिक अंक पाने वाली छात्राओं, बीए में 160 या अधिक अंक पाने वाली छात्राओं को जीरो रोड परिसर में बुलाया गया है। रिपोर्टिंग समय सुबह नौ से 11 बजे और प्रवेश का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है।