इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षाओं के लिए चल रहे प्रवेश में बुधवार को प्रवेश भवन पर देर रात तक गहमा-गहमी रही। प्रवेश भवन पर बीए और बीएससी की कक्षाओं में प्रवेश हुआ। बीए में 371 छात्र-छात्राओं का अभिलेखों का सत्यापन हो जाने के बाद देर रात तक प्रवेश चला। बीए में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। प्रवेश को लेकर आधी रात तक छात्र-छात्राएं जमे रहे। प्रवेश के दौरान दिन में हंगामे की स्थिति भी उत्पन्न हुई। बीए में प्रवेश को अच्छे कंबीनेशन को लेकर छात्रों एवं उनके अभिभावकाें की परेशानी देखी गई। प्रवेश भवन पर बीएससी गणित में एससी-एसटी के 64 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया।
डिग्री कॉलेजों में प्रवेश
सीएमपी डिग्री कॉलेज स्नातक कक्षाओं का आज का कटऑफ
0 बीएससी गणित में एससी में 45 अंक पाने वाले एवं एसटी के सभी अभ्यर्थी प्रवेश के लिए रिपोर्ट करें।
0 बीएससी जीव विज्ञान में ओबीसी में 37 अंक, एससी में 32 या उससे अधिक अंक एवं एसटी के सभी अभ्यर्थी प्रवेश के लिए रिपोर्ट करें।
0 बीकॉम में एससी में शून्य अथवा उससे अधिक एवं एसटी के सभी अभ्यर्थी प्रवेश के लिए रिपोर्ट करें।
0 बीए में सामान्य श्रेणी के तहत सभी वर्गों के 117 अंक अथवा अधिक अंक पाने वाले तथा एसटी के सभी अभ्यर्थी प्रवेश के लिए रिपोर्ट करें।
0 बीए, बीकॉम, बीएससी कक्षाओं में कर्मचारी कोटे, खेदकूद एवं विकलांग कोटे के तहत प्रवेश के लिए इच्छुक प्रवेशार्थी 20 जुलाई तक कॉलेज के डीएसडब्ल्यू कार्यालय में रिपोर्ट करें।
000
सीएमपी डिग्री कॉलेज परास्नातक कक्षाओं का आज का कटऑफ
0 एमए समाजशास्त्र सामान्य वर्ग में 65 अंक अथवा अधिक पाने वाले एवं एसटी के सभी अभ्यर्थी
0 एमए राजनीति शास्त्र सामान्य वर्ग के 96 अंक या अधिक अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थी
0 एमए मनोविज्ञान सामान्य वर्ग के 60 अंक या अधिक अंक पाने वाले, ओबीसी के 55 अंक या अधिक, एससी एव एसटी के 50 अंक या अधिक अंक पाने वाले सभी अभ्यर्थी
0 एमए उर्दू में सामान्य वर्ग में 50 अंक या अधिक पाने वाले और ओबीसी में 40 अंक या अधिक पाने वाले सभी अभ्यर्थी
00
सीएमपी विधि विभाग में आज कटऑफ
0 एलएलबी प्रवेश परीक्षा में सामान्य श्रेणी में 125 अंक या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।
000
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रवेश का आज का कटऑफ
0 बीए में सामान्य वर्ग में 80, एससी में 40 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी के सभी अभ्यर्थी
0 बीकॉम ओबीसी में 65, एससी में 20 या अधिक अंक,एसटी में सभी
0 बीएससी बायो में 50 अंक एवं अधिक पाने वाले सभी वर्ग तथा एससी, एसटी के सभी
0 बीएससी गणित में 70 अंक एवं अधिक पाने वाले सभी वर्ग तथा एससी, एसटी के सभी अभ्यर्थी
0 बीएससी होम साइंस 65 अंक एवं अधिक वाले सभी, एससी-एसटी के सभी अभ्यर्थी
0 बीवोक फूड प्रोसेसिंग एवं ऑटोमोबाइल में सभी का प्रवेश जारी है।