Prayagraj News : बाढ़ की चपेट में आया मकान।
- फोटो : अमर उजाला।
ध्वस्त होंगे अवैध निर्माण
जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में हुए कई अवैध निर्माण चिह्नित किए गए थे। उनमें से कई के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। वहीं अन्य को भी नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद उनमें नए निर्माण होते रहे। ऐसे निर्माण की अलग सूची बनाई गई है। इनके खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी है।
Prayagraj News : तराई क्षेत्र।
- फोटो : अमर उजाला।
कछार में रजिस्ट्री तथा सुविधाएं दिए जाने पर भी सवाल
कछार में राजकीय आस्थान की जमीन की रजिस्ट्री करने तथा ऐेसे इलाकों में सुविधाओं के विस्तार पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। नियमानुसार जमीन की खरीद-बिक्री के लिए खतौनी तथा अन्य दस्तावेज में नाम होने चाहिए लेकिन इसके बगैर भी जमीन की खरीद-बिक्री हो रही है। अफसरों की तरफ से दावा किया जाता रहा है कि 100 रुपये के स्टांप पर जमीन की खरीद-बिक्री की जा रही है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि बिना मालिकाना हक के बिजली, पानी के कनेक्शन कैसे स्वीकृत हो जा रहे हैं। राजकीय आस्थान की जमीन पर निर्माण कराने वाले बड़ी संख्या में तो लोगों को मकान नंबर तक एलाट हो गए हैं।