फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू :सख्ती से सहमे अफसर, हाईकोर्ट के आसपास डीएम और नगर आयुक्त ने खुद कराई फॉगिंग

Thu, 03 Nov 2022 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

न्यायालय की इस सख्ती से सहमे अफसरों ने बृहस्पतिवार को बैठकों के अलावा संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण भी किया। डीएम ने नगर निगम एवं स्वास्थ विभाग के अफसरों संग बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
Prayagraj News : हाईकोर्ट के पास फागिंग कराते जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट की सख्ती से सहमे अफसरों ने डेंगू के प्रकोप पर नियंत्रण के लिए बृहस्पतिवार को हर स्तर पर तत्परता दिखाई। डीएम और नगर आयुक्त ने स्वयं खड़े होकर हाईकोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में फॉगिंग कराई। इसके अलावा फॉगिंग और एंटी लार्वा के छिड़काव पर सवाल उठने के बाद जीपीएस माध्यम से इसकी निगरानी भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन



डेंगू प्रकोप पर नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों पर असंतोष जाहिर करते हुए हाईकोर्ट ने बुधवार को सख्त टिप्पणी की थी। मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल एवं न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ ने शुक्रवार को दोबारा होने वाली सुनवाई के दौरान डीएम संजय कुमार खत्री, नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग तथा सीएमओ नानक सरन को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।


न्यायालय की इस सख्ती से सहमे अफसरों ने बृहस्पतिवार को बैठकों के अलावा संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण भी किया। डीएम ने नगर निगम एवं स्वास्थ विभाग के अफसरों संग बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन



इसी क्रम में डीएम ने बृहस्पतिवार को फॉगिंग की कमान भी खुद संभाल ली थी। हाईकोर्ट फ्लाईओवर के नीचे तथा आसपास के क्षेत्रों में उन्हाेंने खुद फॉगिंग कराई। वह पैदल ही आगे बढ़ते जाते और पीछे-पीछे नगर निगम का कर्मचारी साइकिल पर मशीन से फॉगिंग करता रहा। इस दौरान नगर आयुक्त समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे।


विज्ञापन

Prayagraj News : हाईकोर्ट के पास फागिंग कराते जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री। - फोटो : अमर उजाला।
डेंगू के बढ़ते खतरे को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जिला प्रशासन एवं अन्य विभाग भी बृहस्पतिवार को अधिक सक्रिय दिखाई दिए। इसी क्रम में फॉगिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव पर जीपीएस के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। डीएम संजय कुमार खत्री ने बृहस्पतिवार की सुबह नगर निगम एवं स्वास्थ विभाग के अफसरों संग बैठककर डेंगू पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि  फॉगिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव करने वाली टीम फोटोग्राफ्स भी भेजेगी। इसके अलावा 10-10 स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर युक्त फीडबैक भी देना होगा।


डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी निर्देश दिया कि वे रोजाना कम से कम 10-10 गलियों में जाएंगे और फागिंग, एंटी लार्वा छिड़काव, सफाई आदि की बाबत रिपोर्ट तैयार करेंगे। डीएम ने निर्देश दिया कि  इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।


बैठक में नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने सफाई, फॉगिंग आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फॉगिंग के लिए 30 अतिरिक्त वाहन भी मंगाए गए हैं। बैठक में सीएमओ नानक सरन, एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह आदि मौजूद रहे।


 

जानें हाईकोर्ट ने किया दिया था आदेश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें