फोटो लगाना सामान्य प्रक्रिया : एडीजी
फोटो विवाद के बारे में एडीजी पीएसी बीआर मीना का कहना था कि यह एक सामान्य पत्राचार था। उनकी बतौर आईजी फोटो पहले से मातहतों के दफ्तर में लगी हैं। अब प्रमोशन के बाद के बाद वर्दी में कई बदलाव होते हैं। इस कारण उन्होंने फोटो बदलवाने के लिए सामान्य पत्राचार किया था। जिस फोटो सर्विस एजेंसी की बात लिखी है, वह एजेंसी पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग का काम देखती है।
पहले भी विवादों में नाम आ चुका है एडीजी का
एडीजी बीआर मीना का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। उन पर एक रिटायर्ड अधिकारी की बेटी को रात में फोन करने के आरोप लगे थे, लेकिन जांच कमेटी ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।