फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 10वीं, 12वीं में कम हो गए 1.18 फीसदी परीक्षार्थी

Fri, 02 Oct 2020 03:41 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने के बाद भी परीक्षार्थियों की संख्या में 65895 यानी 1.8 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। बोर्ड की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार हाईस्कूल में 29.82 लाख एवं इंटरमीडिएट में 25.53 लाख छात्रों ने आवेदन किए हैं। इस प्रकार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर कुल 5535137 छात्रों ने आवेदन किए।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार पिछले साल की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 5601034 आवेदन आए थे। जबकि, 20-21 के लिए यह संख्या कम होकर 5535137 पहुंच गई। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि परीक्षा फार्म के साथ आधार अनिवार्य करने, दूसरे प्रदेशों एवं पड़ोसी देशों के छात्रों पर अंकुश लगने के बाद यह संख्या कम हुई है। 2016 में कुल परीक्षार्थियों की संख्या जहां 67.93 लाख थी वहीं, 2021 में यह संख्या 55.35 लाख हो गई। इस प्रकार बीते छह वर्ष में बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में 12.58 लाख की कमी दर्ज की गई है।

इस प्रकार यूपी बोर्ड में कम हो रही छात्रों की संख्या
परीक्षा वर्ष हाईस्कूल इंटर कुल
2019-2020 30.33 लाख 25.67 लाख 56.01 लाख
2018-2019 31.92 लाख 26.03 लाख 57.95 लाख
2017-2018 36.55 लाख 29.81 लाख 66.37 लाख
विज्ञापन

एक नजर में वर्ष 20-21 के आंकड़े
हाईस्कूल संस्थागत 2963687
हाईस्कूल व्यक्तिगत 18064
हाईस्कूल में आए कुल आवेदन 2981759
इंटर संस्थागत 24805641
इंटर व्यक्तिगत 72822
इंटर में आए कुल आवेदन 2553386
बोर्ड परीक्षा के लिए आए कुल आवेदन 5535137

नौवीं, ग्यारहवीं अग्रिम पंजीकरण में कम हो गए 4.52 लाख छात्र-छात्राएं
प्रयागराज।
यूपी बोर्ड का नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों का अग्रिम पंजीकरण 30 सितंबर को पूरा हो गया। नौवीं-ग्यारहवीं के जिन छात्रों का पंजीकरण किया गया वह 2022 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। दो बार तिथि बढ़ाए जाने के बाद भी इस बार यह संख्या पिछली बार की 5328373 की अपेक्षा में मात्र 4875837 ही पहुंच सकी। यह संख्या पिछले वर्ष से 452536 कम है। इस बार नौवीं में 26.50 लाख और ग्यारहवीं में 22.25 लाख, कुल मिलाकर 48.76 लाख छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। इससे पहले 2018 में कुल पंजीकरण कराने वालों की संख्या 54.12 लाख थी।

यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि आधार अनिवार्य किए जाने के चलते एक से अधिक जगह से पंजीकरण कराने पर रोक के चलते नौवीं-ग्यारहवीं में छात्रों की संख्या में कमी आई है। शासन की ओर से यूपी बोर्ड से मंजूरी के बाद भी 329 विद्यालयों की मान्यता पर निर्णय नहीं होने के चलते इन विद्यालयों में अध्ययनरत नौवीं के छात्रों को अग्रिम पंजीकरण से वंचित होना पड़ा है। बोर्ड यदि इन स्कूलों को मान्यता देता तो कम से कम 30 हजार छात्रों की संख्या बढ़ सकती थी।
विज्ञापन


नौवीं-ग्यारहवीं का अग्रिम पंजीकरण
नौवीं 2650687
ग्यारहवीं 2225150
नौवीं-ग्यारहवीं में कुल पंजीकरण 4875837
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें