फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श मोहन अध्यक्ष, पूर्णेंदु कुमार महामंत्री

Thu, 01 Oct 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में बुधवार को छात्रसंघ की नई कार्यकारिणी चुन ली गई। इसमें आदर्श मोहन पांडेय अध्यक्ष, पूर्णेंदु कुमार महामंत्री, हिमांशु शुक्ला उपाध्यक्ष, प्रमोद पाल संयुक्त मंत्री चुने गए जबकि सांस्कृतिक सचिव के पद पर लवकुश कुमार के अलावा कोई और प्रत्याशी न होने से उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। इसके अलावा संकाय प्रतिनिधि में विधि वर्ग में प्रशांत कुमार सिंह, कला वर्ग में संजीव कुमार शुक्ला, वाणिज्य में सौरभ कुमार (निर्विरोध), विज्ञान में दुर्गेश सिंह (निर्विरोध) बने हैं।
विज्ञापन


चुनाव में सबसे कड़ा मुकाबला अध्यक्ष और महामंत्री पद को लेकर रहा। अध्यक्ष आदर्श मोहन ने निकटतम प्रतिद्वंदी शांतानंद मिश्रा को 38 मतों से मात दी। आदर्श मोहन को कुल 338 मत मिले। महामंत्री पद पर पूर्णेंदु कुमार को 293 वोट मिले। उन्होंने मो. शाहिबे आलम को 72 मतों से मात दी। उपाध्यक्ष हिमांशु को 519 मत, संयुक्त मंत्री प्रमोद पाल को 532 मत मिले। इसके पूर्व कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया।

मतदान के लिए कीडगंज स्थित शाखा में नौ, जीरो रोड स्थित शाखा में तीन, बेनीगंज स्थित विधि शाखा में तीन बूथ बनाए गए थे, लेकिन छात्र-छात्राओं में मतदान के प्रति उत्साह बहुत ही कम दिखा। मतदान में जहां कुल 4121 मतों का प्रयोग होना था वहीं मात्र 1029 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। जीरोरोड स्थित गर्ल्स विंग में 996 के मुकाबले 113 मत, बेनीगंज में 850 के मुकाबले 137 मत और मुख्य शाखा में 783 मत पड़े। मत देने के लिए बैलेट पेपर का प्रयोग किया गया था। मतदान दोपहर एक बजे तक हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद मतों की गिनती शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक परिणाम सामने आ गए। चुनाव अधिकारी डॉ. जगदीश्वर द्विवेदी ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर शपथ दिलाई। अध्यक्ष आदर्श मोहन पांडेय, महामंत्री पूर्णेंदु सहित सभी पदाधिकारियों ने अपना संकल्प दोहराया। कहा कि उनकी जीत छात्रों की जीत है। छात्रों का हित सर्वोपरि रहेगा। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शशि टंडन, डॉ. केके तिवारी, डॉ. अरविंद मिश्र सहित बड़ी संख्या कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें