फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमपी में वीर यादव अध्यक्ष, अवनीश महामंत्री बने

Thu, 01 Oct 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सीएमपी डिग्री कॉलेज में बुधवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में वीर यादव अध्यक्ष, सुमित कुमार उपाध्यक्ष, अवनीश कुमार सिंह महामंत्री, शुभम मिश्र संयुक्त मंत्री और सत्यम मिश्र सांस्कृतिक सचिव चुने गए। दिनभर की गहमा-गहमी के बीच हुए मतदान के बाद शाम को हुई मतगणना के बाद जैसे ही परिणाम की घोषणा हुई, प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों ने बमबाजी करके कॉलेज परिसर एवं बाहर दहशत फैलाने की कोशिश की। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान मेडिकल चौराहे से लेकर सीएमपी डिग्री कॉलेज के बीच महात्मा गांधी मार्ग पर वाहनों का चलना ठप हो गया। लोग हड़बड़ी में थे कि कहीं कोई बड़ी घटना तो नहीं हो गई।
विज्ञापन


सीएमपी में निर्वाचन अधिकारी डॉ. शशांक चन्द्र की अगुवाई में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए वीर यादव 382 ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डिएम सिंह (370) को कड़े मुकाबले में 12 मतों से पराजित किया। अध्यक्ष पद के दूसरे प्रत्याशियों सचिन मिश्र को 254, शैलेश यादव 185 एवं अंसार आलम 114 ही कुछ सम्मान जनक मत हासिल कर सके । उपाध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में सुमित कुमार (1520) ने अमन सोनकर (431) को 1089 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद के लिए अवनीश कुमार सिंह (490) ने राम प्रभाव यादव (470) को 20 वोटों से पराजित किया।

महामंत्री के लिए अन्य प्रत्याशियों कृष्णा को 393 मत, मोहित कुमार तिवारी को 368, अनमोल कुमार यादव को 188 मत मिले। संयुक्त मंत्री के लिए शुभम मिश्र (670) ने प्रेमा सिंह (646) को 24 मतों से पराजित किया, अन्य प्रत्याशियों शैलेंद्र कुमार को 342 एवं मो. सलमान को 298 मत मिले। सांस्कृतिक सचिव के लिए सत्यम मिश्र (1042) ने राकेश कुशवाहा (499) को 543 मतों से पराजित किया। चुनाव अधिकारी डॉ. शशांक चन्द्र ने विजयी प्रत्याशियों को शाम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


अध्यक्ष---
अतुल कुमार- 207, अंसार आलम-114, डिएम सिंह 370, बुद्धि सागर निषाद- 46, मोहित कुमार- 34, लोकेश त्रिपाठी, 72,विकास रावत-21, विकास सिंह- 62, वीर यादव-382, शशांक श्रीवास्तव-62, शैलेश यादव-185, सचिन मिश्र 254 मत
विज्ञापन


उपाध्यक्ष----
अमन सोनकर- 431, सुमित कुमार-1520 मत

महामंत्री---
अनमोल कुमार यादव-188, अवनीश कुमार सिंह-490, कृष्णा-393, पंकज- 29, मुरली मनोहर-06, अनस अख्तर-46, मोहित कुमार तिवारी-368, राम प्रभाव यादव 470 मत

संयुक्त मंत्री--
प्रेमा सिंह- 646 , मोहम्मद सलमान- 298, शुभम मिश्र- 670, शैलेन्द्र कुमार 342 मत

सांस्कृतिक सचिव---
ऋषभ केसरवानी- 330, राकेश कुशवाहा- 499, सत्यम मिश्र 1042 मत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें