फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बागियों पर कार्रवाई, कई निष्काषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज/फतेहगंज पश्चिमी। टिकट न मिलने पर बगावत कर चुनाव मैदान में कूदने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों पर भाजपा ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को पार्टी ने कई लोगों को छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया।
विज्ञापन

बिशारतगंज में भाजपा ने पांच लोगों पर कार्रवाई की है। पार्टी से बाहर किए गए लोगों में निवर्तमान चेयरमैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल है। भाजपा के संगठनात्मक आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल ने बृहस्पतिवार को पत्र जारी किया था जिसे शुक्रवार को सार्वजनिक किया गया। जिलाध्यक्ष द्वारा जारी किए गए पत्र में पार्टी के चैयरमेन प्रत्याशी महेश साहू के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ रहे निवर्तमान चेयरमैन सूरजपाल मौर्य, जिला उपाध्यक्ष नानकराम सागर को पार्टी से बाहर किया गया है। वार्ड छह से पार्टी के सभासद प्रत्याशी बब्लू मौर्य के खिलाफ पत्नी प्रीति साहू को निर्दलीय चुनाव लड़ा रहे बिशारतगंज मंडल अध्यक्ष महेश साहू, इसी वार्ड से अपने बेटे को निर्दलीय चुनाव लड़ा रहे जिला कार्यसमिति सदस्य रामरतन साहू एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नामित सभासद केशव मौर्य को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
फतेहगंज पश्चिमी में टिकट नहीं मिलने पर पत्नी को निर्दलीय चुनाव लड़ा रहे विधायक प्रतिनिधि और मंडल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीश उर्फ बंटी मौर्य को जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने छह साल के लिए भाजपा से निष्काषित कर दिया। चर्चा है कि जल्द ही 10 अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें