फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि : रेशमा पटेल ने 10 किमी वॉकिंग में जीता गोल्ड मेडल, दिल्ली में आयोजित हुई प्रतियोगिता

Wed, 13 Nov 2024 01:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोरांव की रहने वाली रेशमा ने यूपी पुलिस की तरफ से प्रतिभाग किया। गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने दिल्ली में यूपी पुलिस का नाम रोशन किया है। रेशमा इसके पहले भी देश के कई राज्यों में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। 
विज्ञापन
रेशमा पटेल, एथलेटिक्स। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक चैंपियनशिप में प्रयागराज की रेशमा पटेल ने 10 कमी वॉकिंग रेस में गोल्ड मेडल जीता है। सोरांव की रहने वाली रेशमा ने यूपी पुलिस की तरफ से प्रतिभाग किया। गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने दिल्ली में यूपी पुलिस का नाम रोशन किया है। रेशमा इसके पहले भी देश के कई राज्यों में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। 

मऊआइमा की रेशमा पटेल ने रविवार को उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए नई दिल्ली में आयोजित आल इंडिया पुलिस एथेलेटिक्स चैंपियनशिप के 10 किमी रेस वाक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसकी खबर घर पहुंची तो परिजनों के साथ गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। मऊआइमा विकास खण्ड के अब्दालपुर तिली का पूरा निवासी विजय बहादुर पटेल व निर्मला देवी की छोटी बेटी रेशमा पटेल ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित आल इंडिया पुलिस एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 किमी रेस वाक प्रतियोगिता 48 मिनट 21 सेकंड में पूरा कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

विज्ञापन
Trending Videos

रेशमा पटेल वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच व बड़े भाई यूथ ओलम्पियन इंद्रजीत पटेल को दिया है।इसी प्रतियोगिता में उनकी बड़ी बहन रोजी पटेल को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ। उनकी सफलता पर क्षेत्रीय विधायक गीता शास्त्री,पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल,पूर्व सांसद धर्मराज पटेल,एमएलसी सुरेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्या,प्रधानसंघ अध्यक्ष तीरथ यादव,जिला पंचायत सदस्य कमरुल हसन आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन

रेशमा पटेल के नाम है दर्जनों उपलब्धि

इससे पूर्व उन्होंने गत 29 सितंबर 2024 को बिहार में आयोजित अंडर 23 एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।19 अप्रैल 2024 को कानपुर में आयोजित 31 वीं राज्य एथेलेटिक्स चैंपियनशिप के 20 किमी रेस वाक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। वर्ष 2019 में गुंटूर में आयोजित 35वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3000 मीटर रेस वाक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता,वर्ष 2019 में ही संगरूर पंजाब में आयोजित नार्थ जोन एथलेटिक चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, 36वें राष्ट्रीय जूनियर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में 5000 मीटर रेस वाक में गोल्ड मेडल, वर्ष 2021 में आयोजित 18वें फेडरेशन कप नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10000 मीटर में गोल्ड मेडल,वर्ष 2021 में ही रांची में आयोजित 8वें नेशनल/चौथे इंटरनेशनल प्रतियोगिता में 10000 मीटर रेस वाक में गोल्ड मेडल जीतने के अलावा कई अन्य उपलब्धि हासिल कर चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें