फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीएफ भर्ती के लिए इंटरव्यू छह को

विज्ञापन
ACF recruitment
विज्ञापन
सहायक वन संरक्षक के 24 पदों पर होनी है भर्ती
विज्ञापन

चार साल बाद पूरी होने जा रही है भर्ती प्रक्रिया
प्रयागराज। सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)-2015 का इंटरव्यू छह सितंबर को आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शनिवार को साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी। एसीएफ के 24 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा वर्ष 2016 में नौ से 21 अगस्त तक आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा में 2753 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने तीन साल बाद पिछले 22 अगस्त को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया, जिसमें 89 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया। इन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार छह सितंबर को होगा। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध फॉर्म सेट भरकर उसे मुद्रित करना है और फॉर्म सेट की हार्ड कॉपी साथ लेकर साक्षात्कार में उपस्थित होना है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म सेट भरने में कोई त्रुटि प्रकाश में आती है तो उन्हें एक बार संशोधन का मौका भी मिलेगा।
आवेदन पत्र पर ओवर राइटिंग, व्हाइटनर, कटिंग आदि को स्वीकार नहीं किया जाएगा और अभ्यर्थी का साक्षात्कार निरस्त कर दिया जाएगा। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में पहुंचना है। परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार साक्षात्कार के समय तीन प्रकार के प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। महिला अभ्यर्थी को पिता पक्ष से सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को दावे के समर्थन में वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित नवीनतम प्रारूप पर जारी किया गया प्रमाणपत्र और केंद्र अथवा राज्य सरकार में कार्यरत अभ्यर्थी को सेवायोजन द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र मूल रूप में प्रस्तुत करना है।
विज्ञापन

वैज्ञानिक अधिकारी के इंटरव्यू के लिए मांगे प्रमाणपत्र
प्रयागराज। विधि विज्ञान के तहत वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिक अनुभाग) के 10 पदों पर भर्ती के लिए पांच सितंबर को आयोजित होने जा रहे साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को कुछ प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव पुष्कर श्रीवास्तव की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को असत्य पता लगाने वाले (लाई डिटेक्शन) अनुभाग के अतिरिक्त सुसंगत विषयों में कम से कम तीन वर्षों के शोध कार्य का अनुभव अथवा किसी मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला या संस्थान में कम से कम तीन वर्षों का विश्लेषणात्मक अनुभव प्रमाणपत्र साक्षात्कार के दौरान प्रस्तुत करना होगा। इन अनुभव से संबंधित आवश्यक अर्हता के संबंधित में कई अभ्यर्थियों की ओर से तीन वर्ष का स्पष्ट प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है। जिन अभ्यर्थियों द्वारा शोध से संबंधित अथवा मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला या संस्थान का अनुभव प्रमाणपत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न किया गया है, उन्हें साक्षात्कार से पूर्व सक्षम प्राधिकारी द्वारा शोध में प्रवेश लेने की तिथि और आयोग में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि (18 अप्रैल 2017) तक तीन वर्ष के शोध की अवधि का उल्लेख विषयक प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। जिन अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला अथवा संस्थान का विश्लेषणात्मक कार्य का अनुभव है, उन्हें भी इसी प्रक्रिया पालन करना है। प्रमाणपत्रों के अभाव में साक्षात्कार में शामिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें