मध्य प्रदेश के सतना जिले का रहने वाले 18 वर्षीय रवि रैकवार के पास से सीरप ले जाने का कोई बिल या कोई कागज बरामद नहीं हुआ। जीआरपी पुलिस के मुताबिक यह कफ सीरप का इस्तेमाल नशे के रूप में करता है।
कफ सीरप के नाम पर नशे का व्यापार करने वाला एक अभियुक्त बुधवार को जीआरपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। देर रात प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर नौ व दस एफओबी तीन के पास एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वहीं जांच करने पर उसके पास से 100 एमएल के 85 कफ सीरप (ओनेरेक्स) बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पहली बार एक व्यक्ति के कहने पर सीरप को मध्य प्रदेश के सतना जिले में पहुंचाने ले जा रहा था।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के सतना जिले का रहने वाले 18 वर्षीय रवि रैकवार के पास से सीरप ले जाने का कोई बिल या कोई कागज बरामद नहीं हुआ। जीआरपी पुलिस के मुताबिक यह कफ सीरप का इस्तेमाल नशे के रूप में करता है। फिलहाल सीपर को जांच के लिए ड्रग विभाग भेज दिया गया है। जांच के दौरान देखा जाएगा कि कफ सीरप में कितने प्रतिशत कोडीन है। मानक के आधार पर 10 प्रतिशत से अधिक कोडीन कफ सीरप में नहीं होना चाहिए। अभियुक्त को पकड़ने वालों में उप निरीक्षक अवधेंद्र त्रिपाठी, औषधि निरीक्षक गोविंद लाल गुप्ता व कांस्टेबल सलमान शामिल हैं।