अल्लापुर निवासी 18 वर्षीय बीएड की छात्रा को पिस्टल दिखाकर वाराणसी ले जाने व दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का मेडिकल बुधवार को भी नहीं हो सका।घटना के चार दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। मामले में यूट्यूबर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
फिलहाल, रिपोर्ट दर्ज हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पीड़िता का मेडिकल नहीं हो सका है। अभी उसका कोर्ट में बयान भी नहीं दर्ज कराया जा सका है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को मेडिकल के साथ ही उसका बयान कराया जाना था, लेकिन नहीं कराया जा सका। अल्लापुर में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा का आरोप है कि 18 सितंबर को नशीली दवा मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर जबरन पिस्टल के दम पर वाराणसी ले जाया गया। वहां उससे दुष्कर्म किया गया और धमकी दी गई। उसने यूट्यूबर सुमित, प्रियांशु, नितिश, सम्राट व निक्की को नामजद कराया है। एसीपी कर्नलगंज राजेश कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।