फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बैंक से निकले युवक का एक लाख रुपये ले उड़े ठग, घटना सीसीटीवी में कैद

Sat, 15 Oct 2022 08:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शनिवार को रुपयों की जरूरत थी, ऐसे में दुकान मालिक ने उसे बैंक भेजा। वह मम्फोर्डगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचा और एक लाख रुपये निकाले। इसी दौरान उसे एक युवक मिला।
विज्ञापन
Prayagraj News : घटना के संबंध में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नलगंज के मम्फोर्डगंज में बैंक से निकले हरिकेश निर्मल (26) से एक लाख रुपये उड़ा दिए गए। बैंक से ही पीछे लगे दो युवक झांसा देकर रुपये लेकर गायब हो गए। उसने पहले लूट की सूचना दी। बाद में पुलिस ने पूछताछ की तो घटना बयां की। हरिकेश मूल रूप से होलागढ़ के चौबाराडीह गांव का रहने वाला है। वह जगराम चौराहे के पास रहने वाले अविनाश गुप्ता के किराना स्टोर में पिछले कई सालों से काम कर रहा है। पुराना कर्मचारी होने के नाते वह व्यापारी का भरोसेमंद हो गया था। साथ ही बैंक से लेनदेन का भी काम करता था। 

विज्ञापन



शनिवार को रुपयों की जरूरत थी, ऐसे में दुकान मालिक ने उसे बैंक भेजा। वह मम्फोर्डगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचा और एक लाख रुपये निकाले। इसी दौरान उसे एक युवक मिला। उसने कागज में कुछ लपेटकर रखा था। कहा कि उसके पास 2.80 लाख रुपये हैं और उसे इन्हें विजया बैंक में जमा करने में वह उसकी मदद करे। बातचीत चल ही रही थी कि इसी दौरान एक अन्य युवक वहां पहुंचा। हरिकेश को किनारे ले जाकर उसने कहा कि युवक जो रकम लिए हुए है, वह चोरी की है। उसने यह भी कहा कि वह साथ दे तो उसे पकड़वाकर रकम आपस में बांटी जा सकती है। इतना सुनते ही हरिकेश लालच में आ गया। जबकि दूसरा युवक भी इस ठगी में शामिल था।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों युवकों के साथ बैंक से निकलकर हरिकेश उनके साथ जाने लगा। इस दौरान कागज में लिपटा सामान युवक ने हरिकेश की स्कूटी में आगे रख दिया और कहा कि वह इन्हें जमा कर आए।  लेकिन जैसे ही वह जाने लगा, युवक ने उसे रोक लिया। कहा कि उसने उसे 2.80 लाख रुपये दिए हैं लेकिन इस बात की क्या गारंटी है कि वह पैसे लेकर भागेगा नहीं। इस पर हरिकेश ने उसे अपने पास मौजूद एक लाख रुपये दे दिए। कुछ दूर जाने के बाद उसने कागज खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। इसमें नोट के आकार के कागज की गड्डी थी। 


लूट की सूचना पर भागी पुलिस
हरिकेश ने 112 नंबर सूचना दी कि उससे दो बदमाशों ने एक लाख रुपये लूट लिए हैं। जिस पर कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। भुक्तभोगी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बैंक व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो यह स्पष्ट हो गया कि उसके साथ टप्पेबाजी हुई है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज राममोहन राय ने बताया कि बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है। फुटेज के सहारे उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें