फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब डेढ़ बजे वह घर में सो रहा था। इसी दौरान बगल के कमरे से बेटी के चीखने की आवाज सुनाई दी। वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि आरोपी उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था।
विज्ञापन




परिजनों के पहुंचते ही आरोपी मौके से भागने लगा। भागते समय दरवाजे से टकराने के कारण उसे चोट लग गई और वह पकड़ लिया गया। सूचना पर डायल 112 और दिघिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। लिखापढ़ी के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने बभनी हेठार निवासी आरोपी रीतेश यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें