शहर के एक अपार्टमेंट में रहने वाले जाने माने परिवार के डॉक्टर बेटे के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती भी चिकित्सक है। आरोप है कि शादी के लिए शॉपिंग के नाम पर उसे एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुषकर्म किया गया।
मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने शहर में रहने वाले एक चिकित्सक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भुक्तभोगी डॉक्टर ने तहरीर में कहा है कि शादी डॉट कॉम साइट के माध्यम से प्रयागराज शहर के रहने वाले एक चिकित्सक ने उसको शादी का झांसा दिया। आरोप लगाया कि गोदभराई की रस्म पूरी होने के बाद चिकित्सक ने शॉपिंग के लिए उसे प्रयागराज बुलाया। यहां पर एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।