फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : वृद्धा की अगवा कर हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Thu, 28 Oct 2021 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन

कर्नलगंज में दो महीने पहले वृद्धा की अगवा कर हत्या के मामले में वांछित अपराधी रवि जायसवाल उर्फ रिंकू कचौड़ी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। अफसरों का दावा है कि घेराबंदी कर रोके जाने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कटरा में दो महीने पहले बुजुर्ग विद्यावती देवी की हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने सोरांव ले जाकर हत्या करने के बाद शव खंडहरनुमा मकान में ही दफना दिया था। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं जबकि रिंकू फरार चल रहा था। उसके आने की सूचना पर बृहस्पतिवार भोर में पुलिस व एसओजी टीम ने बड़ा बघाड़ा में घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक से आ रहे युवक को रुकने का इशारा किया गया। जिस पर उसने गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश की और फायरिंग भी शुरू कर दी।

विज्ञापन

इलाज के लिए एसआरएन भेजा गया
पुलिस टीम की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके से पिस्टल-कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रिंकू कचौड़ी निवासी कटरा बताया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुल 19 केस, 17 कर्नलगंज में
मुठभेड़ में गिरफ्तार रिंकू लंबे अरसे से आपराधिक वारदातें करता आ रहा है। उस पर जिले में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें से 17 तो केवल कर्नलगंज के हैं। हत्या के अलावा उसके ऊपर बमबाजी-फायरिंग समेत अन्य आरोपों में भी केस दर्ज हैं। पहले भी उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें