प्रयागराज में हादसा : नारीबारी में मजदूरों से भरा ट्रैक्टर हाईवे पर पलटा, दो की मौत, नौ घायल, मची चीख पुकार
Fri, 21 Aug 2026 03:41 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारीबारी (प्रयागराज)
सार
मजदूर धान की रोपाई करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर जा रहे थे। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी में अचानक ट्रॉली पलटने से हादसे में एक किशोरी और एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए हैं। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी में हाईवे पर ट्रैक्टर पलट जाने से कई मजदूर घायल हो गए। कई लोगों की मौत की भी जानकारी मिली है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हादसा सुरवल साहनी के पास हुआ।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सभी मजदूर धान की रोपाई करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर जा रहे थे। अचानक ट्रॉली पलटने से हादसे में एक किशोरी और एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए हैं। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।