फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Court : घर से भागकर शादी करने वाले जोड़े के खिलाफ अपहरण के आरोप की कार्रवाई रद्द

Thu, 01 Dec 2022 11:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मामले में बिजनौर के अफजलगढ़ थाने में दर्ज एफ आईआर को रद्द करने तथा गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई थी। याची का कहना है कि दोनों बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। पति-पत्नी दोनों ने संयुक्त हलफनामा दाखिल कर कहा है कि अपहरण के आरोप में दर्ज केस रद्द किया जाए।
विज्ञापन
न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बालिग जोड़े  के शादी करने के मामले में परिजनों की ओर से दर्ज कराए गए एफ आईआर की कार्रवाई को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा, समझौता हो चुका है। पति पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं रह गया है। कोर्ट पहले ही सुरक्षा का आदेश दे चुकी है। यह आदेश न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी तथा न्यायमूर्ति एनके जौहरी की खंडपीठ ने मोहम्मद साहिल कुरैशी तथा चार अन्य की याचिका को मंजूर करते हुए दिया है।

विज्ञापन

मामले में बिजनौर के अफजलगढ़ थाने में दर्ज एफ आईआर को रद्द करने तथा गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की गई थी। याची का कहना है कि दोनों बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है। पति-पत्नी दोनों ने संयुक्त हलफनामा दाखिल कर कहा है कि अपहरण के आरोप में दर्ज केस रद्द किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें