फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सोनम वांगचुक के समर्थन में आप ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा

Mon, 20 Jul 2026 02:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
सोनम वांगचुक के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग की। जिलाध्य्क्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक कराकर 22 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य को अंधकारमय करने का अपराध किया है। अब तक विभिन्न परीक्षाओं के 90 से अधिक  परीक्षाएं या तो  निरस्त हो चुकी हैं या पर्चा लीक हो चुका है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की मिलीभगत से देश के नौजवानों  का भविष्य चौपट हो रहा है। इसके विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे  सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जबरन उठाया जाना और भी दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार  का  लोकतांत्रिक प्रक्रिया में कोई विश्वास नहीं है। धरना प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें