फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj :  स्मार्ट मीटर के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Sun, 03 May 2026 04:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित लूट, गलत बिलिंग, बिजली कटौती और प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता के विरोध में आम आदमी पार्टी ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने प्रयागराज में स्मार्ट मीटर के खिलाफ किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही कथित लूट, गलत बिलिंग, बिजली कटौती और प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता के विरोध में आम आदमी पार्टी ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। स्मार्ट मीटर को डिजिटल लूट बताते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना पूरी तरह से फेल हो चुकी है और यह अब जनता को राहत देने के बजाय आर्थिक शोषण का माध्यम बन गई है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर इतने “स्मार्ट” हो गए हैं कि बैलेंस खत्म होते ही तुरंत बिजली काट देते हैं, लेकिन रिचार्ज के बाद भी 2 से 12 घंटे तक बिजली बहाल नहीं होती। यह व्यवस्था न केवल तकनीकी रूप से विफल है, बल्कि सरकार की नीयत पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

अब तक लगभग 78 से 80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से करीब 70 लाख प्रीपेड मीटर हैं। लाखों उपभोक्ता गलत बिलिंग, तेजी से बैलेंस खत्म होने और बिजली कटौती से परेशान हैं। कई मामलों में जहां पहले ₹1500 तक का बिजली बिल आता था, वह अब बढ़कर ₹6000–7000 तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यह सीधा-सीधा जनता की जेब पर हमला है।
विज्ञापन


काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, जिला महासचिव सौरव पटेल, प्रदीप श्रीवास्तव, पूनम सिंह, मोहम्मद अजमल, अमित यादव, नीतू कनौजिया, रेणुका राय, मित्र कैथवास, रविंद्र श्रीवास्तव, अरुण कुशवाहा, शशि चंद्र, अर्पित साहू, विभाकर भट्ट, जाहिद हीरो, दीपाली मालवीय, कप्तान पटेल, रावेंद्र पांडे, सुधाकर द्विवेदी, जटाशंकर सिंह पटेल, मुकेश जायसवाल,मनीष यादव, मोहम्मद रईस, आदि साथी मौजूद रहे। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें