नवाबगंज। आधार कार्ड में नाम और पते की संशोधन प्रक्रिया बंद होने से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हजारों किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित बताए जा रहे हैं। वहीं भारी संख्या में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है।
आधार कार्ड के नाम, पते में गलती के कारण किसानों को सम्मान निधि व पेंशनधारकों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
लोगों ने बताया कि आधार कार्ड सेंटर पर नाम व पते की प्रक्रिया बंद कर दी गई है। लिहाजा किसान सम्मान निधि और पेंशनधारक को सरकारी सहायता मिलने में परेशानी हो रही है।
आधार कार्ड व वह खतौनी के नाम में मिलान नहीं होने से फार्मर रजिस्ट्री में भी दिक्कत आ रही है। हजारों किसानों के नाम अंग्रेजी में सही है, लेकिन हिंदी में गलत है। अशुद्धियों के कारण फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।
इसी तरह दिव्यांगजनों के नाम और आधार कार्ड में मिस मैच होने से पीएफएमएस नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से हजारों दिव्यांगजन की पेंशन बैंक खाते में आना बंद हो गई है। सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक योजनाएं का लाभ न मिलने से जहां एक ओर किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वही पेंशन पर आश्रित दिव्यांगजन, विधवा व वृद्ध लोगों के समक्ष मुश्किलें खड़ी हो गई है।