फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेनों की नई समयसारिणी बनाने में जुटा रेलवे

Mon, 06 Jul 2020 11:38 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : social media
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से 22 मार्च से यार्ड में खड़ी पैसेंजर ट्रेनों की समयसारिणी का नए सिरे से निर्धारण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जब भी पैसेेंजर ट्रेन शुरू होंगी, रेलवे द्वारा उन्हें नया समय एलॉट किया जा सकता है। कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज भी कम किए जाएंगे, ताकि पैसेंजर ट्रेनों में ज्यादा भीड़ ना हो सके। 

विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों ही रेलवे बोर्ड ने जीरो बेस्ड समयसारिणी के निर्धारण की बात कही थी, ताकि यात्रियों की मांग के अनुसार ट्रेन का संचालन शुरू हो सके। इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे से कहा गया था कि वह जीरो बेस्ड समयसारिणी को लेकर अपने सुझाव भेजें।

जोनल रेलवे द्वारा सभी यात्री ट्रेनों के नए समय को लेकर तमाम सुझाव बोर्ड तक भेज भी गए। इसमें यात्रियों के पसंदीदा समय के हिसाब से ट्रेनों की समयसारिणी बनाने की बात कही गई। यह भी बताया कि रूट वार किस समय ज्यादा यात्री सफर करना पसंद करते हैं। वर्तमान समय देश भर में महज पांच फीसदी यात्री ट्रेनें ही चल रही है।
विज्ञापन


इसमें  30 विशेष राजधानी और 200 स्पेेशल ट्रेन शामिल हैं। आने वाले दिनों में 90 और विशेष ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। बाकी बची ट्रेनों को यात्रियों की सुविधानुसार समय पर चलाने के लिए नए सिरे से समयसारिणी बनाई जा रही है। रेलवे के अफसरों का कहना कि जब भी रेगूलर ट्रेनों का संचालन होगा, वह नई समयसारिणी के हिसाब से हो सकता है। इसके अलावा सभी स्टेशनों पर रुकने वाली पैसेंजर ट्रेनों भी नए टाइम टेबल से चलाने की तैयारी की जा रही है। उन्हें फास्ट बनाने के साथ ही कम आय वाले स्टेशनों पर ठहराव न दिए जाने पर भी मंथन चल रहा है।

रेलवे बोर्ड स्तर से जीरो बेस्ड समय सारिणी का निर्धारण किया जाना है। आने वाले दिनों में जब भी नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू होगा तो वह नए समय से चलाई जा सकती हैैं। - अमिताभ, डीआरएम प्रयागराज

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें