फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बहन के घर से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 18 Dec 2024 03:28 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी (कौंधियारा) प्रयागराज

सार

घूरपुर थाना क्षेत्र के सुक्खू का पुरा गांव निवासी सचिन बिंद मंगलवार को बाइक से अपनी बहन के घर कौंधियारा थाना क्षेत्र के खड़ियान गांव में गया था। उसके साथ गांव का ही एक युवक मंगल बिंद भी था। दोनों बाइक से ही शाम को घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक नौगवां टेल के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
सचिन बिंद। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौंधियारा थाना क्षेत्र के नौगवा टेल के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


घूरपुर थाना क्षेत्र के सुक्खू का पुरा गांव निवासी सचिन बिंद (20) मंगलवार को बाइक से अपनी बहन के घर कौंधियारा थाना क्षेत्र के खड़ियान गांव में गया था। उसके साथ गांव का ही एक युवक मंगल बिंद (25) भी था। दोनों बाइक से ही शाम को घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक नौगवां टेल के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। जानकारी होने पर उनकी बहन मौके पर पहुंच गई। दोनों को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां सचिन बिंद की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह सन्न रह गए। परिवार के लोगों ने हादसा नहीं हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल इस संबंध में कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है। सचिन तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें