फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तेज स्पीड बाइक के अनियंत्रित होने से युवक की गई जान, साथी घायल

Tue, 26 May 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचडीह बाजार के सोनारकातारा में रविवार रात अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी का इलाज जारी है।
विज्ञापन

रामनगर (फुरसतराम का पूरा) के राजेश कुमार (38) मजदूरी करते थे। वह रविवार रात किसी काम से ऊंचडीह बाजार के सोनारकातारा गए थे। उनके साथ तिवारी का पूरा का लवकुश (20) भी था। काम खत्म कर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक के अनियंत्रित होने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
इस दौरान उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालात गंभीर होने पर राजेश कुमार (38) को शहर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक राजेश के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक की स्पीड तेज होने से राजेश कुमार का स्टेयरिंग से नियंत्रण हट गया था, जिस वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें