थाना क्षेत्र के नारीबारी कोरांव मार्ग के ग्राम टौंगा पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। वहीं एक युवक घायल हो गया।
खरका वासी सुभाष चंद्र पाल (25) पुत्र राम बहादुर पाल सोमवार देर शाम खरका से नारीबारी की ओर बाइक से जा रहा था। वहीं नारीबारी की ओर से ऊंचगांव निवासी गुलाम साबिर बाइक से आ रहा था। टौंगा गांव में दोनों के बीच टक्कर हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कोरांव भेजा। जहां डॉक्टरों ने सुभाष चंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया। खीरी थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।