फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्लागौहानी गांव में मंगलवार की सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह दो मंजिला घर की छत पर सरिया से पानी निकासी का पाइप साफ कर रहा था। इसी दौरान सरिया तार से छू गई थी। युवक को बचाने पहुंचे पिता और भाई बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन

चिल्लागौहानी गांव निवासी राम भवन यादव लखनऊ राजकीय मुद्रणालय में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। गांव में ही उनका राधा कृष्ण इंटर कॉलेज के नाम से एक विद्यालय भी चलता है। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उनका बेटा दिव्यांशु उर्फ विभु यादव (23) छत पर गया तो वहां पानी भरा था। वह सरिया से पाइप साफ करने लगा।लंबी सरिया ऊपर-नीचे करने के दौरान हाईटेंशन तार के संपर्क आई और हादसा हो गया।
विभु को करंट की चपेट में देख पिता रामभवन यादव और बड़ा भाई रवि बचाने दौड़े तो वे भी झुलस गए। घटना से मंगलवार को दिनभर पूरे गांव में मातम छा रहा। संवाद
विज्ञापन

15 दिन पूर्व नई लाइन से शुरू हुई थी विद्युत आपूर्ति

ग्रामीणों ने बताया की नई लाइन खींचते समय कंपनी ने नया खंभा व तार घरों के नजदीक लगा दिया था। 15 दिन पूर्व ही नई लाइन से आपूर्ति शुरू की गई थी। ग्रामीण सुनील यादव, बृजेश यादव, राजू ने बताया की घर के पास बिजली का पोल लगाने का विरोध ग्रामीणों ने किया था लेकिन ठेकेदार ने सुनी नहीं। यही हादसे का कारण बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें