फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पिता से हाथ छुड़ाकर शास्त्री पुल से युवती ने लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्री पुल पर मंगलवार की शाम पिता के साथ पैदल जा रही युवती ने हाथ छुड़ाकर गंगा छलांग लगा दी। सूचना पर गोताखोर व झूंसी पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पिता के मुताबिक युवती मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन

जगतपुर के मुनुद्दीनपुर निवासी 22 वर्षीय शशि सिंह पुत्री फूलचंद सिंह मंगलवार की शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे अपने पिता के साथ शहर की ओर जा रही थी। पिता और पुत्री पैदल ही जा रहे थे। इसी बीच शास्त्री पुल पर पहुंचते ही युवती ने अपने पिता से हाथ छुड़ाया और गंगा में छलांग लगा दी। बेटी के इस कदम से पिता बदहवास होकर चीखने-चिल्लाने लगे। इस दौरान राहगीर भी मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंचे गोताखोर युवती की तलाश के लिए नदी में उतरे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बेटी के डूबने से पिता पूरी तरह से टूट चुका था। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें