इलाके में बृहस्पतिवार को देर रात एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। ग्रामीण उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी माैत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी निवासी इरशाद अली (30) पुत्र स्व. मुंशीरजा ट्रक की पेंटिंग का काम करता था। बताया गया है कि बृहस्पतिवार को देर शाम वह हरिसेगंज बाजार आ रहा था कि प्रतापगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर तड़पने लगा। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को सुबह मृतक के छोटे भाई मुबारक अली ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इरशाद अविवाहित था। छोटे भाई मुबारक अली के मुताबिक बहन नूरजहां की शादी फूलपुर और जबकि नाजिया बानों की शादी गौरीगंज में तय है और 24 मार्च को बारात आनी है। इरशाद की मौत पर माता सुबरातुन निशां का हाल बेहाल है। शादी की खुशी पलभर में मातम में बदल जाने से परिवार गमजदा है।