शंकरगढ़। थाना क्षेत्र स्थित पीपीसीएल कंपनी के मुख्य गेट के पास मंगलवार देर शाम सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक लवकुश पुत्र छोटेलाल निवासी रैपुरा दीक्षित, शंकरगढ़ पीपीसीएल में मजदूरी का काम करता था।
मृतक के भाई रामजतन ने शिकायती पत्र देकर बताया कि मंगलवार शाम ड्यूटी खत्म कर लवकुश लौट रहा था। मुख्य गेट से सड़क पार करते समय शिवराजपुर की ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसे एसआरएन रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। रामजतन ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।