फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को मेजा-मांडा मार्ग पर जमुआ गांव के सामने ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को तत्काल सीएचसी मेजा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शहर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेजा के सिड़खिड़ी गांव का सौरभ शुक्ला (23) बाइक से मेड़रा गांव में अपनी बुआ के यहां आयोजित एक समारोह में शामिल होने जा रहा था। बताया जाता है कि वह जैसे ही जमुआ गांव के समीप पहुंचा, वैसे ही एक बेकाबू ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी जिससे सौरभ को गंभीर चोट आ गई। उसे तत्काल सीएचसी मेजा ले जाया गया। जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर ने प्राथमिक उपचार के बाद शहर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें