फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क पार कर रहे युवक को पिकअप ने रौंदा, मौत

Wed, 14 Jan 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
भारतगंज मृतक ओमप्रकाश बिंद का फाइल फोटो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। गांव निवासी ओम प्रकाश बिंद पुत्र भीम प्रसाद गांव के समीप सड़क पार कर रहे थे। तभी मिर्जापुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही एक पिकअप चालक ने नियंत्रण खोते हुए उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद परिजन घायल ओम प्रकाश को मिर्जापुर स्थित एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ओम प्रकाश अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। ग्रामीणों ने फरार पिकअप चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और वाहन की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें