तांत्रिक को सौंपी गई थी खबर फैलाने की जिम्मेदारी
बिटोला देवी की हत्या में पुलिस की पूछताछ में उसके पति रामआसरे निषाद और दो कथित तांत्रिकों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। पुलिस ने पति समेत दोनों तांत्रिकों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई, जिससे पता चला कि रात एक से तीन बजे के बीच तीनों में कई दफे बातचीत हुई। इस दौरान दूसरे तांत्रिक को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वह दूसरे दिन महिला की हत्या की जानकारी ग्रामीणों को दे, जिससे उन पर किसी को शक न हो।