फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आटा पिसवाकर घर लौट रही महिला को टेंपो ने मारा टक्कर, मौत

Thu, 11 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को सायं घूरपुर बाजार में एक चक्की से आटा पिसवाकर कर घर लौट रही महिला को सेमरा कल्वना गांव के सामने टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


सेमरा कल्वना निवासी अमरचंद उर्फ मुन्नू भारतीया मजदूरी करता था। बुधवार की सायं उसकी पत्नी बबिता (45) घर से आटा पिसवाने के लिए घूरपुर बाजार आई थी। आटा चक्की से आटा पिसवाकर कर गांव के सामने बने कट से वह सड़क पार कर रही थी कि घूरपुर से गौहनिया की तरफ जा रही टेंपो ने टक्कर मार दी। टेंपो की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे टेंपो चालक को लोगों ने पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें