फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पेड़ काटते वक्त डाल ट्रांसफार्मर और खंभे पर गिरी, 12 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी में एक हरा पेड़ को काटने के दौरान डाल ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे पर गिर गई। इससे करीब 500 घरों की बिजली आपूर्ति 12 घंटे तक ठप रही। इससे गर्मी में लोग परेशान रहे। देर रात लोगों ने उपकेंद्र का घेराव किया। इसके बाद कुछ जगहों की आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 11 बजे झूंसी कोहना बिजली उपकेंद्र के सामने सरकारी पार्क में लगे पेड़ को काटा जा रहा था। पेड़ काटने के लिए आधे घंटे का शटडाउन लिया गया था। इसी दौरान एक बड़ी डाल 400 केवीए के ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे पर जा गिरी। इससे 11 हजार वोल्ट का तार और खंभा दोनों गिर गए।
पार्क की बाउंड्री भी ढह गई। हादसे के बाद पेड़ काट रहे मजदूर और ठेकेदार मौके से फरार हो गए। शुरुआत में करीब 500 घरों की बिजली गुल हो गई। शाम सात बजे तक कुछ घरों की आपूर्ति बहाल हुई। हालांकि, 50 से 60 घरों में रात 11 बजे तक अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें