फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नाली के ऊपर रखा ट्रांसफॉर्मर और सड़क पर फैला तार, राहगीरों की जोखिम में जान

विज्ञापन
खंभों पर तारों का मकड़जाल। अमर उजाला
विज्ञापन
स्टेनली रोड के नयापुरा के पास पिछले कई वर्षों से नाली के ऊपर ट्रांसफॉर्मर रखा गया है। जो हादसे को दावत दे रहा है। पानी में करंट पर यहां किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इतना ही नहीं सड़क पर ट्रांसफॉर्मर का तार फैला है। लोग जान जोखिम में डालकर रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ये हाल सिर्फ नयापुरा का नहीं है बल्कि शहर के करीब 10 फीसदी मोहल्लों में ट्रांसफॉर्मर को असुरक्षित ढंग से रखा गया है। इसके अलावा बिजली के खंभे पर तारों का मकड़जाल हादसे को दावत दे रहा है।
राजापुर, जानसेनगंज, चौक, बहादुरगंज, जीरो रोड, करैली, करेलाबाग समेत कई स्थानों पर तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। ऐसे में आए दिन शॉट सर्किट के मामले देखने को मिलते हैं। शहर में कई खंभों पर लगे कनेक्शन बॉक्स के ढक्कन भी खुले मिले। करीब 60 फीसदी बॉक्स के ढक्कन गायब हैं।
विज्ञापन


72 नए ट्रांसफॉर्मर लगाने व 18 पुराने की मरम्मत का तैयार हुआ एस्टीमेट
बिजली विभाग की तरफ से अनुरक्षण माह में सर्वे कराया गया था। जिनमें 190 कार्यों की योजना बनाई गई है। इसमें शहर में 72 नए ट्रांसफॉर्मर लगाने और 18 पुराने ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत करने की योजना बनी। नीचे रखे ट्रांसफॉर्मर को स्लैब बनाकर ऊपर रखने और कई की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई गई।

बोले अफसर
खंभों में तारों को व्यवस्थित करने का काम निरंतर चल रहा है। इसके अलावा ट्रांसफॉर्मर को बदलने, मरम्मत करने और क्षमता बढ़ाने की भी योजना तैयार हो चुकी है। जल्द ही इस दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा। -राजेश कुमार, मुख्य अभियंता, बिजली विभाग।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें