फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन समेत एनसीआर के 39 स्टेशनों पर प्रसारित किए गए छठ महापर्व के गीत

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ महापर्व के मौके पर उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने नई पहल की है। रेलवे प्रशासन पहली बार प्रयागराज जंक्शन, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, झांसी समेत एनसीआर के 39 रेलवे स्टेशनों पर छठ के लोकप्रिय गीतों को प्रसारित कर रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को यात्रियों के स्वागत के लिए जब छठ से जुड़े गीतों का प्रसारण शुरू हुआ तो यात्री चौंक गए। फिलहाल एनसीआर के 39 स्टेशनों पर मंगीला हम वरदान हे गंगा मइया, कांच ही बांस के बहंगिया और केलवा के पात पर उगेलन सुरुज देव आदि गीत दिन भर स्टेशन पर यात्रियों को सुनाई देते रहे।
छठ महापर्व पर बिहार जा रही महिला यात्रियों ने कहा कि रेलवे की यह पहल उन्हें अपने गांव की याद दिला रही है। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज छिवकी, सूबेदारगंज, उरई, विंध्याचल, ग्वालियर, खजुराहो, भरवारी, नैनी व सिराथू समेत 39 स्टेशनों पर ये गीत प्रसारित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें