परिजनों के अनुसार हर्षिता की दिमागी संतुलन ठीक ना होने के कारण वह आए दिन इधर-उधर घूमती रहती थी। बताया कि मृतिका एक भाई व दो बहन में दूसरे नंबर की थी। पिता विनोद मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।
हंडिया थाना अंतर्गत क्षेत्र के जसवां गांव की नहर में नहाने गई एक किशोरी की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घंटो खोजबीन किया जहां कुछ दूरी पर उसे मृत हालत में पाया गया।जसवां बनगइयां का पुरा गांव निवासिनी हर्षिता पांडेय उर्फ धाधा (16) पुत्री विनोद पांडेय पप्पू रोज की तरह सोमवार सुबह करीब सात बजे शौच के लिए घर से निकली। वह नहर में नहाने लगी।
विज्ञापन
इसी दौरान वह कब पानी में डूब गई यह किसी को कुछ पता ना चल सका। हां इतना जरूर था कि उसे वहां नहाते हुए देखा गया था। लोगों को लगा कि कुछ ही देर पहले राधा यहां नहा रही थी तो अचानक वह कहां गायब हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दिया। जहां परिजन भी मौके पर पहुंच कर उसे खोजने लगे। ग्राम प्रधान संजय पांडेय सहित गांव के लवकुश पांडेय, विकास पांडेय, राम फेरन पांडेय, पप्पू पांडेय आदि लोगों ने बहते पानी में किशोरी को घंटो खोजबीन किया। जिसे वहां से थोड़ी दूर आगे पानी में उसका शव मिला।
परिजनों के अनुसार हर्षिता की दिमागी संतुलन ठीक ना होने के कारण वह आए दिन इधर-उधर घूमती रहती थी। बताया कि मृतिका एक भाई व दो बहन में दूसरे नंबर की थी। पिता विनोद मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी घर पर हुई तो मृतका की मां उषा पांडेय व दादी गायत्री पांडेय को हुई तो उनका रो-रो कर बुरा हाल रहा।