फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एएन झा हॉस्टल में निकला सांप, मची भगदड़

Sat, 18 Apr 2020 01:55 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 2
allahabad university - फोटो : prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सबसे प्रतिष्ठित एएन झा हॉस्टल में शनिवार सुबह सांप निकल आया। छात्रों की नजर पड़ी तो वहां अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना तुरंत बॉटनी विभाग के प्रो. एनबी सिंह को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ा और इसके बाद फाफामऊ ले जाकर घनी झाड़ियों के बीच छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
allahabad university - फोटो : prayagraj
शोध छात्र नीरज पांडेय सुबह छह बजे हॉस्टल के लॉन में टहल रहे थे कि तभी उनकी नजर सांप पर पड़ी। नीरज ने अन्य छात्रों को बताया तो वहां अफरातफरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। नीरज ने प्रो. एनबी सिंह को फोन किया तो वह तत्काल मौके पर पहुंच गए। प्रो. एनबी सिंह ने कुछ ही देर के भीतर झाड़ियों में छिपे बैठे सांप को पकड़ लिया।

प्रो. सिंह ने सांप को फाफामऊ में गंगा के पास घनी झाड़ियों में ले जाकर छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि यह धामिन प्रजाति का सांप था, जो विषैला नहीं होता है लेकिन भय के कारण लोग सांप को मार देते हैं लेकिन यह पर्यावरण के लिए ठीक नहीं है। इससे पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान होता है। प्रो. सिंह ने बताया कि यह छह फीट लंबा सांप था। उधर, सांप पकड़े जाने के बाद हॉस्टल के छात्रों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें