अप्रैल में संशोधित योजना पर पुन: विमर्श होगा और अगर सबकुछ सही रहा तो उसे लागू करने के लिए अंतिम संस्तुति दी जाएगी। डीआरएम ने कहा कि स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों को देखते हुए सभी स्टेशनों का संयुक्त टीम द्वारा एक निरीक्षण किया जाए, ताकि मूवमेंट प्लान में किसी भी बाधा को पहले से चिह्नित कर उसे दूर कर लिया जाए। यह भी कहा गया कि जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से यात्रियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
महाकुंभ क्षेत्र, स्टेशन क्षेत्र में पंपलेट, ऑडियो-वीडियो, बैनर, लोक उद्घोषणा प्रणाली के सघन प्रयोग होगा। महाकुंभ से संबंधित कार्य जिसमें रेल ओवर ब्रिज, रेल अंडर ब्रिज, सड़क चौड़ीकरण आदि को तय समय पर पूरा कर लिए जाने को कहा गया। बैठक में कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन, एडीआरएम संजय सिंह, एडीआरएम शिवेंद्र शुक्ला, एसपी जीआरपी एपी सिंह, सीनियर डीएससी विजय प्रकाश पंडित, इंद्रा कुमार, विवेक शुक्ला, मदन कुमार, विवेक चतुर्वेदी, दयानंद प्रसाद रहे।