कीडगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक में सुबह आग लग गई। देखते ही देखते बैंक के सर्वर रूम से आग की लपटें उठने लगीं। इससे लोगों में खलबली मच गई। सूचना पाकर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा कीडगंज में बृहस्पतिवार को भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके चलते बैंक का कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
कीडगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक में सुबह आग लग गई। देखते ही देखते बैंक के सर्वर रूम से आग की लपटें उठने लगीं। इससे लोगों में खलबली मच गई। सूचना पाकर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। आग सर्वर रूम में शटर के अंदर लगी थी। जिसका ताला बाहर से बंद था। दमकलकर्मियों ने ताले को काटकर अंदर धधक रही आग को किसी तरह से बुझाया।