नगर कोतवाली के भंगवा गांव में मिट्टी का टीला ढहने से युवक की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन।
- फोटो : PRATAPGARH
मिट्टी के मिट्टी के टीले के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर कोतवाली के कीना का पुरवा जोगापुर निवासी मुकेश वर्मा (28) पुत्र राम बहादुर वर्मा का बेटा भंगवा गांव के रहने वाले राम प्रकाश के ट्रैक्टर पर काम करता था। बुधवार को वह खुद ट्रैक्टर लेकर मिट्टी लादने दूसरे मजदूर के साथ गया था। जहां टीला ढहने के कारण मुकेश दब गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे मिट्टी का मलबा हटाकर बाहर निकाला।
उसे लेकर जिला अस्पताल भागे लेकिन रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। यह देख लोग शव लेकर घर चले गए। मुकेश की लाश देख परिजन रोने बिलखने लगे। बाद में शव को फिर जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के पिता राम बहादुर ने पुलिस को तहरीर दी है।
नगर कोतवाली के भंगवा गांव में मिट्टी का टीला ढहने से दबकर मृत युवक मुकेश। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH