कालाकांकर के वाजिदपुर में बना एएनएम सेंटर।
- फोटो : PRATAPGARH
कालाकांकर विकास क्षेत्र के वाजिदपुर में लाखों की लागत से बने एएनएम सेंटर शोपीस बनकर रह गया है। इसमें एएनएम और किसी स्वास्थ्य कर्मियों के न रहने के कारण यहां कोई कार्य नहीं हो पाता। कई गांवों के स्वास्थ्य, टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं का संचालन यहां से नहीं हो पाता है।
कालाकांकर विकास क्षेत्र के वाजिदपुर में एएनएम सेंटर बनाया गया है। इसकी स्थिति बद से बदतर हो गई है। विशेषकर महिलाओं को प्रसूति के समय बाहर जाना पड़ता है। इस सेंटर पर कोई नहीं रहता है। सेंटर से ग्राम पंचायत कोराली, ब्रह्मोली, छिंदौरा आदि ग्राम पंचायतों की महिलाओं की टीकाकरण आदि की व्यवस्था एएनएम सेंटर से संचालित होती थी।
बावजूद इसके इस सेंटर पर कोई भी नहीं रहता है। कालाकांकर सीएससी से संबद्ध इस सेंटर में कौन सी एएनएम या स्वास्थ्य कर्ता तैनात है उसे ग्रामीण पहचानते तक भी नहीं है। अससे क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां चिकित्सकों से मिली भगत के कारण कोई एएनएम नहीं रहती है।
सीएचसी प्रभारी डा. मनोज वर्मा से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस सेंटर पर स्वास्थ्य कार्यकत्री की उपलब्धता की मांग की है।