Prayagraj : ट्रक के पीछे कार घुसने से सेवानिवृत्त अफसर, पत्नी समेत बेटे की मौत, हंडिया-कोखराज हाईवे पर हादसा
Fri, 07 Feb 2025 05:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
सार
सोरांव थाना क्षेत्र के हंडिया कोखराज हाईवे पर सड़क के किनारे खड़े अज्ञात वाहन कार टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, इसमें एक महिला भी शामिल है। हादसा हाईवे के ओवरब्रिज पर हुआ।