थाना क्षेत्र के देवरख गांव में सोमवार देर शाम ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन साल की मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाते हुए विधिक कार्रवाई की।
कौंधियारा थाना क्षेत्र के कुकुड़ी गांव निवासी दिवाकर यादव की तीन साल की बेटी लक्ष्मी देवरख में अपने नाना घनश्याम यादव के यहां आई थी। सोमवार रात करीब 8:30 बजे के आसपास लक्ष्मी घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान वहां से ईंट लाद कर जा रहे ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही परिवार के साथ आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और ट्रैक्टर को थाने ले आई। खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। संवाद