फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : लिच्छवी एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़ा विक्षिप्त युवक, करंट लगने से दोनों पैर झुलसे, आरपीएफ ने बचाई जान

Fri, 28 Jun 2024 10:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बुधवार की रात रामबाग साइड से आ रही लिच्छवी एक्सप्रेस जंक्शन के आउटर पर रुकी तो वहां मालगाड़ी हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य कर रहे रेलकर्मियों की नजर ट्रेन के इंजन पर पड़ी। इंजन की छत पर एक युवक लेटा हुआ दिखाई दिया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह झुलस गया। 
विज्ञापन
लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़े युवक को बचाने का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के निरंजन पुल के निकट बुधवार को जहां एक ओर पटरी से उतरी मालगाड़ी को वापस पटरी पर चढ़ाने का प्रयास किया जा रहा था तो वहीं दूसरी ओर सीतामढ़ी से आनंद विहार टर्मिनल जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस के इंजन पर चढ़े एक विक्षिप्त युवक ने रेल अफसरों और कर्मचारियों को खासा परेशान किया। मामला बुधवार की रात का है। समय रहते वहां ओएचई लाइन में विद्युत आपूर्ति ठप कर सीढ़ी लगाकर आरपीएफ के दो जवान इंजन पर चढ़े। इसके बाद युवक को उतारा जा सका।

विज्ञापन











 

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात रामबाग साइड से आ रही लिच्छवी एक्सप्रेस जंक्शन के आउटर पर रुकी तो वहां मालगाड़ी हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य कर रहे रेलकर्मियों की नजर ट्रेन के इंजन पर पड़ी। इंजन की छत पर एक युवक लेटा हुआ दिखाई दिया। पहले तो यही लगा कि वह करंट से झुलस गया है। जब उसके हाथ पैर हिलते दिखे तो उसे जोर-जोर से आवाज दी गई। युवक जब नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ तो वहां पास में ही खड़ी एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन से सीढ़ी निकाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीढ़ी के सहारे आरपीएफ के दो जवान ट्रेन के इंजन पर चढ़े। इस दौरान वहां खड़े कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे तो अफसरों ने फटकार लगाई कि युवक की जान बचाना जरूरी है न कि वीडियो बनाना। बाद में किसी तरह से आरपीएफ जवान उसे नीचे उतार सके। ट्रेन के इंजन में युवक कहां से चढ़ा यह किसी को नहीं मालूम। हालांकि जब उसे नीचे उतारा गया तो उसके दोनों पैर जल चुके थे। बाद में युवक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें