फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू गंजिया पर रंगदारी मांगने की एफआईआर

विज्ञापन
नैनी में गिरफ्तार माफिया पप्पू गंजिया की फोटो - फोटो : NAINI
विज्ञापन
पिछले दो जून को हिरासत में लिए गए भूमाफिया एवं हिस्ट्रीशीटर मो. जावेद उर्फ पप्पू गंजिया के खिलाफ नैनी कोतवाली में रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मुकदमा दर्ज कराने वाला शख्स अरैल का रहने वाला है और उसने 40 से 60 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। बता दें कि पहले भी पप्पू गंजिया पर गंगा प्रदूषण निगम में रंगदारी मांगने और वसूली करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

नैनी कोतवाली के अरैल निवासी ननका निषाद पुत्र बब्बन सिंह का आरोप है कि क्षेत्र के जहांगीराबाद गंजिया निवासी पूर्व पार्षद मो. जावेद उर्फ पप्पू गंजिया उससे 40 हजार रुपये प्रतिमाह की रंगदारी वसूलता था। उनके साथ दो-तीन अन्य लोग भी शामिल हैं। ननका का आरोप है कि गत 30 मई को मो. जावेद उर्फ पप्पू गंजिया अपने दो-तीन सहयोगियों के साथ उसके घर पहुंचा और बोला कि इस माह से 60 हजार रुपये महीने की रंगदारी चाहिए। न देने पर पूरे परिवार का खात्मा कर देंगे। जब ननका ने विरोध किया तो उक्त आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसकी बेटी नीता जब उसे बचाने दौड़ी तो लड़की नीता को भी हमलावरों ने पीटा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी और उसका परिवार डरा सहमा हुआ है।
भुक्तभोगी ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने पप्पू गंजिया उर्फ मो. जावेद के खिलाफ रंगदारी मांगने, मारपीट, धमकी व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सीओ करछना आशुतोष तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें