फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिज के खंभे पर चढ़ा विक्षिप्त युवक, अफरातफरी

Sat, 11 Aug 2018 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
नए यमुना ब्रिज के पिलर पर शुक्रवार की दोपहर एक युवक चढ़ गया। युवक को खंभे के ऊपर देख अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगाें की भीड़ जमा हो गई। तीन घंटे युवक प्रशासन के साथ ठिठोलियां करता रहा। एसडीएम के पहुंचने के बाद स्थानीय  युवकों की मदद से युवक को नीचे उतारा गया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए युवक को उसके परिजनों सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती है। वह इससे पहले भी एक बार पुल के खंभे पर चढ़ गया था।
विज्ञापन


धूमनगंज इलाके का नेता प्रजापति (35) पुत्र भोला प्रजापति शुक्रवार की दोपहर घूमते हुए नए यमुना पुल पर पहुंच गया। घंटे भर बीच सड़क पर कभी नाचता तो कभी बैठ जाता। इसके बाद पुल के खंभे के ऊपर चढ़ने के लिए बनी सीढ़ी के ग्राउंड में कूद गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 100 डॉयल की गाड़ी पुलिस के पहुंचने से पहले युवक खंभे के ऊपर पहुंच चुका था। युवक को पुल के खंभे पर देख अफरातफरी मच गई। युवक को खंभे पर देख मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम करछना कुलदेव सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पुल पर सुमित शिवम मिश्रा निवासी कीडगंज ने एसडीएम से कहा हम इसे नीचे लाते है। इसके बाद दोनों युवक खंभे के ऊपर चढ़ गए। काफी समझाने पर करीब तीन घंटे बाद युवक खंभे से नीचे उतरा तो प्रशासन ने राहत की सांस ली। सूचना पर नेता प्रजापति के परिवार वाले भी पहुंच गए। पता चला कि वह एक बार पहले भी पुल के खंभे पर चढ़ चुका था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। पुलिस ने उसे परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें